Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota

एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय की तबादला एक्सप्रेस फिर दौड़ी, देर रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल कानपुर देहात। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बुधवार देर रात एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल किया। जारी आदेश के तहत कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी सूची के अनुसार निरीक्षक परवेज अली को रिट सेल से हटाकर अपराध निरीक्षक थाना सिकंदरा नियुक्त किया गया है। वहीं उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह को थाना रसूलाबाद में चौकी प्रभारी नारखास बनाया गया है। उपनिरीक्षक ब्रजमोहन को मंगलपुर से मूसानगर तथा वीरपाल सिंह को भोगनीपुर से अमराहट स्थानांतरित किया गया है। उपनिरीक्षक रविकांत त्रिपाठी को प्रभारी अंगुष्ठ छाप ब्यूरो के साथ-साथ सिटीजन चार्टर सेल का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। नेम सिंह को भोगनीपुर से अकबरपुर, प्रमोद कुमार तिवारी को पुलिस लाइन से रनियां तथा अशोक कुमार को पुलिस लाइन से बरौर भेजा गया है। महिला उपनिरीक्षक चंद्रकुमारी को शिवली से सिकंदरा और अच्छेलाल पाल को पुलिस लाइन से शिवली तैनात किया गया है। इसी क्रम में देवेंद्र कुमार पाल को रनियां से भोगनीपुर, राजेश कुमार को रूरा से सिकंदरा, अभिनेष कुमार को भोगनीपुर से चौकी प्रभारी मुंगीसापुर (डेरापुर) तथा शिवेंद्र कुमार वर्मा को शिवली से चौकी प्रभारी जिला अस्पताल अकबरपुर बनाया गया है। उपनिरीक्षक शकील अहमद को पुलिस लाइन से रिट सेल, राजेश प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से रसूलाबाद, दीपक चंद्र शुक्ला को पुलिस लाइन से रूरा, संजीव कटारा को पुलिस लाइन से भोगनीपुर तथा ऋषिकेश मिश्रा को पुलिस लाइन से प्रभारी मीडिया सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा प्रदीप कुमार को गजनेर, कमल किशोर शर्मा को रनियां तथा महिला उपनिरीक्षक प्रतिमा कुशवाहा को गजनेर से शिवली भेजा गया है। वहीं उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार को रसूलाबाद से चौकी प्रभारी बिरहुन नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करना होगा। #KanpurDehat #SPTransfer #PoliceTransfer #KanpurDehatPolice #ShraddhaNarendraPandey #LawAndOrder

Sikandra, Kanpur Dehat | Jun 19, 2026

MORE NEWS

एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय की तबादला एक्सप्रेस फिर दौड़ी, देर रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल कानपुर देहात। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बुधवार देर रात एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल किया। जारी आदेश के तहत कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी सूची के अनुसार निरीक्षक परवेज अली को रिट सेल से हटाकर अपराध निरीक्षक थाना सिकंदरा नियुक्त किया गया है। वहीं उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह को थाना रसूलाबाद में चौकी प्रभारी नारखास बनाया गया है। उपनिरीक्षक ब्रजमोहन को मंगलपुर से मूसानगर तथा वीरपाल सिंह को भोगनीपुर से अमराहट स्थानांतरित किया गया है। उपनिरीक्षक रविकांत त्रिपाठी को प्रभारी अंगुष्ठ छाप ब्यूरो के साथ-साथ सिटीजन चार्टर सेल का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। नेम सिंह को भोगनीपुर से अकबरपुर, प्रमोद कुमार तिवारी को पुलिस लाइन से रनियां तथा अशोक कुमार को पुलिस लाइन से बरौर भेजा गया है। महिला उपनिरीक्षक चंद्रकुमारी को शिवली से सिकंदरा और अच्छेलाल पाल को पुलिस लाइन से शिवली तैनात किया गया है। इसी क्रम में देवेंद्र कुमार पाल को रनियां से भोगनीपुर, राजेश कुमार को रूरा से सिकंदरा, अभिनेष कुमार को भोगनीपुर से चौकी प्रभारी मुंगीसापुर (डेरापुर) तथा शिवेंद्र कुमार वर्मा को शिवली से चौकी प्रभारी जिला अस्पताल अकबरपुर बनाया गया है। उपनिरीक्षक शकील अहमद को पुलिस लाइन से रिट सेल, राजेश प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से रसूलाबाद, दीपक चंद्र शुक्ला को पुलिस लाइन से रूरा, संजीव कटारा को पुलिस लाइन से भोगनीपुर तथा ऋषिकेश मिश्रा को पुलिस लाइन से प्रभारी मीडिया सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा प्रदीप कुमार को गजनेर, कमल किशोर शर्मा को रनियां तथा महिला उपनिरीक्षक प्रतिमा कुशवाहा को गजनेर से शिवली भेजा गया है। वहीं उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार को रसूलाबाद से चौकी प्रभारी बिरहुन नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करना होगा। #KanpurDehat #SPTransfer #PoliceTransfer #KanpurDehatPolice #ShraddhaNarendraPandey #LawAndOrder - Sikandra News