Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Accident
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

MORE NEWS

Shahjahanpur : सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र में प्रेमिका ने साथ रहने का बनाया दबाव...प्रेमी ने गला घोंटकर उतारा मौत के घाट...चार माह बाद आरोपी गिरफ्तार

==महिला हत्याकांड के खुलासे के संबंध में एसपी सिटी ने दी जानकारी।

Shahjahanpur : सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र में प्रेमिका ने साथ रहने का बनाया दबाव...प्रेमी ने गला घोंटकर उतारा मौत के घाट...चार माह बाद आरोपी गिरफ्तार ==महिला हत्याकांड के खुलासे के संबंध में एसपी सिटी ने दी जानकारी।

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jun 26, 2026

दो माह तक प्यासों की सेवा के बाद शीतल पेय शिविर का तहरी वितरण के साथ समापन

शाहजहाँपुर। भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से समाजसेवी संजय गुप्ता (पाइप वाले) द्वारा संचालित शीतल पेय एवं शर्बत वितरण सेवा का समापन तहरी वितरण के साथ किया गया। पिछले दो माह से शहर के सदर बाजार, लंगोटी वाले बाबा मंदिर, घंटाघर और निगोही रोड सहित विभिन्न स्थानों पर राहगीरों को नि:शुल्क ठंडा शर्बत और पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा था। समापन अवसर पर संजय गुप्ता ने स्वयं लोगों को तहरी वितरित की, जिसे बड़ी संख्या में राहगीरों और स्थानीय लोगों ने प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। इस दौरान लोगों ने जनसेवा की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। संजय गुप्ता ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है और आगे भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए ऐसे सेवा कार्य लगातार जारी रहेंगे।

दो माह तक प्यासों की सेवा के बाद शीतल पेय शिविर का तहरी वितरण के साथ समापन शाहजहाँपुर। भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से समाजसेवी संजय गुप्ता (पाइप वाले) द्वारा संचालित शीतल पेय एवं शर्बत वितरण सेवा का समापन तहरी वितरण के साथ किया गया। पिछले दो माह से शहर के सदर बाजार, लंगोटी वाले बाबा मंदिर, घंटाघर और निगोही रोड सहित विभिन्न स्थानों पर राहगीरों को नि:शुल्क ठंडा शर्बत और पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा था। समापन अवसर पर संजय गुप्ता ने स्वयं लोगों को तहरी वितरित की, जिसे बड़ी संख्या में राहगीरों और स्थानीय लोगों ने प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। इस दौरान लोगों ने जनसेवा की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। संजय गुप्ता ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है और आगे भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए ऐसे सेवा कार्य लगातार जारी रहेंगे।

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jun 26, 2026

सरसों के खेत में मिले कंकाल का खुलासा, प्रेमी ने प्रेमिका का गला घोंटकर की थी हत्या,चार माह बाद आरोपी गिरफ्तार

शाहजहाँपुर। थाना सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस, जनपदीय एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने चार माह पहले हुई महिला हत्याकांड का सफल खुलासा करते हुए आरोपी मिठ्ठूलाल को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी ने बताया कि बरेंग गांव निवासी चन्द्रावती के लापता होने की रिपोर्ट 20 फरवरी को दर्ज कराई गई थी। विवेचना के दौरान 28 मार्च को सरसों के खेत से महिला का कंकाल बरामद हुआ, जिसकी पहचान परिजनों ने कपड़ों और अन्य सामान के आधार पर की। जांच में सामने आया कि आरोपी और मृतका के बीच प्रेम संबंध थे। मृतका आरोपी पर अपने साथ रहने का दबाव बना रही थी, जिससे वह मानसिक तनाव में था। 31 जनवरी की रात कहासुनी के दौरान आरोपी ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव खेत में फेंक दिया। लोगों को गुमराह करने के लिए उसने मृतका के मोबाइल से कई कॉल भी किए और बाद में मोबाइल तोड़ दिया। शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर मोबाइल के कुछ पार्ट्स भी बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

सरसों के खेत में मिले कंकाल का खुलासा, प्रेमी ने प्रेमिका का गला घोंटकर की थी हत्या,चार माह बाद आरोपी गिरफ्तार शाहजहाँपुर। थाना सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस, जनपदीय एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने चार माह पहले हुई महिला हत्याकांड का सफल खुलासा करते हुए आरोपी मिठ्ठूलाल को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी ने बताया कि बरेंग गांव निवासी चन्द्रावती के लापता होने की रिपोर्ट 20 फरवरी को दर्ज कराई गई थी। विवेचना के दौरान 28 मार्च को सरसों के खेत से महिला का कंकाल बरामद हुआ, जिसकी पहचान परिजनों ने कपड़ों और अन्य सामान के आधार पर की। जांच में सामने आया कि आरोपी और मृतका के बीच प्रेम संबंध थे। मृतका आरोपी पर अपने साथ रहने का दबाव बना रही थी, जिससे वह मानसिक तनाव में था। 31 जनवरी की रात कहासुनी के दौरान आरोपी ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव खेत में फेंक दिया। लोगों को गुमराह करने के लिए उसने मृतका के मोबाइल से कई कॉल भी किए और बाद में मोबाइल तोड़ दिया। शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर मोबाइल के कुछ पार्ट्स भी बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jun 26, 2026