⬇️पिथौरागढ़: भारी बारिश के अलर्ट पर कल सभी स्कूल रहेंगे बंद⬇️
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा 28 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के बाद जिलाधिकारी पिथौरागढ़ ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय व निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। हालांकि सीबीएसई की पूरक परीक्षा और उत्तराखंड बोर्ड की सुधार परीक्षा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होगी।