उर्वरक शिकायत का त्वरित समाधान, किसान ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में उर्वरक उपलब्ध नहीं होने की शिकायत मिलने पर विकासखंड डभरा के ग्राम चुरतेली निवासी किसान रघुनंदन सिदार को प्राथमिक सेवा सहकारी समिति कुसमूल के माध्यम से आवश्यक उर्वरक उपलब्ध कराया गया।
शिकायत के त्वरित निराकरण पर किसान ने संतोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही है।