किन्नौर के टापरी में 41.26 ग्राम चरस बरामद, दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज
UT NEWS | किन्नौर, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने टापरी क्षेत्र में दो व्यक्तियों के कब्जे से 41.26 ग्राम चरस बरामद की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 अक्टूबर 2026 को स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) किन्नौर की टीम ने टापरी क्षेत्र में रामणी पुल के पास कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों के कब्जे से चरस बरामद की।
इस संबंध में पुलिस थाना टापरी में एफआईआर संख्या 39/2026, दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, मामले की विस्तृत जांच जारी है और कानून के अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
किन्नौर पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान जारी रखने और जिले को नशामुक्त बनाने का संकल्प दोहराया है।
#KinnaurPolice #Tapri #CharasRecovered #NDPSAct #DrugFreeHimachal #HimachalPolice #HimachalNews #UTHimachal #UTNews