**बिहार:** जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र में बरौनी-हल्दिया कच्चा तेल पाइपलाइन में चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। बाराजोर के पास कुछ लोगों ने जमीन खोदकर भूमिगत पाइपलाइन तक पहुंच बनाई और उसमें छेड़छाड़ कर तेल निकालने का प्रयास किया। हालांकि, समय रहते जानकारी मिलने के कारण चोरी की कोशिश सफल नहीं हो सकी। सूचना मिलने पर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) के अधिकारी और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और पाइपलाइन की जांच की। क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत भी कराई गई। कंपनी के अधिकारी ने इस मामले को लेकर झाझा थाना में लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद पाइपलाइन की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।