रतननगर के 18 बच्चों ने गीता क्लासेज में लिया प्रवेश
चूरूः स्थानीय भास्कर भवन में सराफ फाउंडेशन द्वारा संचालित गीता क्लासेज का शुभारम्भ रविवार को दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम संयोजक संजय सिंघानिया ने बताया कि मोहनलाल प्रजापत की प्रेरणा से रतननगर के 18 नए बच्चों ने गीता क्लासेज में प्रवेश लिया है। कार्यक्रम का आगाज महापुरुषों के जयकारों से किया गया। जनार्दन आचार्य ने बच्चों को पंचामृत, पाँच श्लोक, प्रार्थना, श्रीमद्भगवद्गीता के 12वें अध्याय का अध्ययन, गजल-गीत व सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कराया गया। दिव्या शर्मा ने नए बच्चों का पंजीकरण किया। सिंघानिया ने बताया कि चूरू सहित आसपास के गांवों के बच्चे भी गीता क्लासेज में अध्ययन के लिए आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही रतननगर व रामगढ़ शेखावाटी में भी गीता क्लासेज शुरू की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन मनोज सिंघानिया, राहुल शर्मा व दिव्या भाटी ने किया। #geetaclass #nonfollowers
#folowerseveryone #foryoupageシ #folowers
Churu, Churu | Jul 12, 2026