Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

#नालंदा - (रहूई)सुपासंग गांव में ट्रांसफार्मर चलने से जल संकट गहराया नालंदा से संवाददाता राकेश कुमार रहूई प्रखंड क्षेत्र के सुपासंग पंचायत क्षेत्र के सुपासंग गांव में ट्रांसफार्मर जल जाने से ग्रामीणों को भीषण गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण सह वार्ड सदस्य अजीत कुमार ने बताया कि गांव में स्थित वार्ड संख्या 7 में पिछले कुछ दिनों से 63 केवी का ट्रांसफार्मर जल जाने से टोला में बिजली आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित हो गया है। बिजली नहीं रहने से जल संकट भी गहरा गया है। इसका खामियाजा लगभग 100 घरों से अधिक लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि टोला में एक भी सरकारी चापाकल नहीं रहने के वजह से और भी समस्या गंभीर बना हुआ है। इन दिनों पड़ रहे भीषण गर्मी और ऊपर से बिजली नहीं रहने से घरों में रहने वाले लोगों को दोहरी मार झेलना पड़ रहा है। पीने के पानी के लिए लोग इधर-उधर भटकते रहते हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल समस्या का समाधान करने की मांग की है। वही विद्युत पर-शाखा धमौली के विद्युत कनीय अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि ओवरलोड रहने की वजह से ट्रांसफार्मर जली है। बिजली मिस्त्री के द्वारा जांच किया गया है,24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर को बनाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

Rahui, Nalanda | Jun 7, 2026