चीनी की कीमतों में हुई अप्रत्याशित वृद्धि को लेकर समाजसेवी व मनेर निवासी राजीव रंजन उर्फ गुड्डू ने गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार से मुलाकात की। उन्होंने मंत्री के समक्ष आम लोगों को उचित मूल्य पर चीनी उपलब्ध कराने का मुद्दा उठाया और इस मामले की अपने स्तर से जांच कराने की मांग की। राजीव रंजन गुड्डू ने कहा कि चीनी के दाम में अचानक हुई वृद्धि से आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। उन्होंने मंत्री से आग्रह किया कि कीमतों में वृद्धि के कारणों की जांच कराई जाए और यदि कहीं कालाबाजारी या जमाखोरी हो रही है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम अवाम को उचित मूल्य पर आसानी से चीनी उपलब्ध हो सके।इस पर मंत्री संजय कुमार ने आश्वासन दिया कि सरकार आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने कहा कि यदि चीनी की कीमतों में वृद्धि के पीछे कालाबाजारी या जमाखोरी करने वालों की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।मंत्री ने भरोसा दिलाया कि आम लोगों को चीनी उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। बिहार में गन्ना उद्योग को मजबूत करने और बंद पड़ी चीनी मिलों को चालू कराने को लेकर भी मंत्री पहले अपनी प्राथमिकता जाहिर कर चुके हैं। #patnamaner #biharminister #sanjaykumar #SugarcaneIndustry #appointment #RajivRanjanGuddu #Socialworker