सहरसा पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान फेज-09 के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 103 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया। इन मोबाइल की अनुमानित कीमत 19.24 लाख रुपये है। अब तक अभियान के नौ चरणों में 528 मोबाइल फोन, जिनकी कुल कीमत 91.09 लाख रुपये है, लोगों को वापस किए जा चुके हैं। पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि आम नागरिकों की बहुमूल्य संपत्ति सुरक्षित वापस मिल सके और पुलिस के प्रति लोगों का भरोसा और मजबूत हो।
#Newskosisanchar11 #deshhitsamachar11