#अलीगढ़ शेखा झील से हरित भविष्य का संकल्प: मंत्री संदीप सिंह ने किया पौधरोपण, अलीगढ़ में 43.23 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान,वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत शेखा झील परिसर में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को जन-जन का संकल्प बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि पौधरोपण के साथ उनका संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। जनपद में 43.23 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया।
#Vriksharopan2026 #EkPedMaaKeNaam #GreenFuture #Aligarh #Environment
Koil, Aligarh | Jul 12, 2026