रामपुर कारखाना। विधानसभा क्षेत्र रामपुर कारखाना के विशुनपुर कला में जनसंपर्क एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सम्पूर्णानंद गुप्ता ने स्थानीय जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और जनअपेक्षाओं पर विस्तार से चर्चा की।
इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं को सामने रखा। सम्पूर्णानंद गुप्ता ने जनता की बातों को गंभीरता से सुनते हुए जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही।
उन्होंने कहा कि जनता से सीधा संवाद ही प्राथमिकता है और जनसेवा ही हमारा संकल्प है। क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।
— सम्पूर्णानंद गुप्ता
विधानसभा क्षेत्र रामपुर कारखाना | भारतीय जनता पार्टी
Sampurna Nand
MYogiAdityanath
Pankaj Chaudhary
BJP Uttar Pradesh
Bharatiya Janata Party (BJP)
Ramapati Ram Tripathi