Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota

मंगलपुर थाना क्षेत्र में हुई नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़, क़े मामले में भाभी देवर गिरफ्तार मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पड़ोस की महिला गायत्री और उसके देवर नवनीत ने मिलकर किशोरी को कोल्ड ड्रिंक में शराब पिलाकर गलत हरकत की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे हुई। नानी के घर आई किशोरी को गायत्री ने बहाने से अपने घर बुलाया। वहां दोनों आरोपियों ने किशोरी को शराब पिलाई और नवनीत ने उसके साथ छेड़छाड़ की कोशिश की। किशोरी के चिल्लाने पर उसकी मामी मौके पर पहुंची और उसे बचाकर ले गई । पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उनके बीच अवैध संबंध थे। गायत्री क़े गर्भवती होने के कारण उनके सामान्य संबंध नहीं बन पा रहे थे, इसलिए नवनीत की हवस मिटाने के लिए गायत्री ने किशोरी को निशाना बनाकर साजिश रची। किशोरी की नानी की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था । मामले में प्रभारी निरीक्षक मंगलपुर नें शनिवार को 4 बजे बताया की दोनों को महोई टेंपो स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है

Sikandra, Kanpur Dehat | Jun 20, 2026

MORE NEWS