बस्ती समाचार
बस्ती सोनहा पुलिस ने शांति भंग की आशंका में दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
जनपद के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकान्त और क्षेत्राधिकारी रुधौली अनिल कुमार के निर्देशन तथा थानाध्यक्ष सोनहा महेश सिंह के नेतृत्व में सोनहा पुलिस ने शांति भंग की आशंका के मद्देनजर बड़ी कार्रवाई की है।
थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 270/26, जिसमें धारा 115(2), 352, 351(3), 324(2) बीएनएस के तहत मुकदमा लिखवाने की बात को लेकर आमादा फौजदारी (आपराधिक माहौल बनाने) होने पर पुलिस ने त्वरित कदम उठाया। पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 02 व्यक्तियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126, 135 के तहत गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष भेज दिया गया है।
Basti, Basti | Nov 8, 2026