बिहार की राजधानी पटना में महानवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने सरकारी आवास लोकसेवक आवास में हवन और कन्या पूजन किया। इस दौरान उन्होंने छोटी कन्याओं को देवी शक्ति का स्वरूप मानकर उनके पैर पखारे और उन्हें चुनरी ओढ़ाकर सम्मान दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से बच्चियों को भोजन परोसा। इस धार्मिक आयोजन में उनके परिवार के सदस्यों ने भी सहयोग किया। सम्राट चौधरी ने इस कार्यक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। उन्होंने मां भगवती से बिहारवासियों के सुख, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और शांति की कामना की। साथ ही राज्य के लोगों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं भी दीं।