पटना जिले के बिहटा स्थित प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बिहटा नभेश कुमार का बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के द्वारा सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का फूलमालाओं से स्वागत कर कर लोगो ने शॉल देकर सम्मानित किया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष जयराम शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन प्रदेश सचिव आनंद कुमार मिश्रा ने किया। मुख्य अतिथि बिहटा के प्रखंड विकास पदाधिकारी शिव जन्म राम, विशिष्ट अतिथि उप प्रमुख वरुण कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष कृष्णानु शांडिल्य, क़ृषि विभाग पदाधिकारी पवन ओझा सहित कई लोग थे। #bihtapatna #FarewellCeremony #EducationOfficer
Maner, Patna | Jul 11, 2026