Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

डेरापुर में पुलिस आवास के पीछे जलभराव से बढ़ी परेशानी, जल निकासी की मांग तेज. डेरापुर, कस्बे में पुलिस आवास के पीछे जल निकासी के अभाव में लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। जमा पानी के कारण आसपास गंदगी फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि जल निकासी और नियमित सफाई व्यवस्था की अनदेखी के चलते हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय निवासी सोनू सविता, टेनी, चंद्र प्रताप, राजू समेत अन्य लोगों ने प्रशासन से जल्द जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने, नालियों की सफाई कराने और नियमित जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। इस संबंध में बुधवार करीब तीन बजे नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मनीष राय से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

MORE NEWS

धर्मपुर गौशाला में राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश..

पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से रविवार शाम 4 बजे विकास खंड संदलपुर के धर्मपुर स्थित गौशाला परिसर में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत स्वयं पौधा रोपकर जनसामान्य को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
राज्य मंत्री ने कहा कि तेजी से बढ़ रही ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण असंतुलन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि प्रत्येक नागरिक अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी नियमित देखभाल भी करे। उन्होंने कहा कि पौधे केवल प्रकृति की धरोहर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए लगातार प्रयासरत है। यदि हर व्यक्ति पौधारोपण को अपना नैतिक दायित्व समझे तो प्रदेश को हराभरा और प्रदूषणमुक्त बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी प्रद्युम्न कुमार, तहसीलदार राकेश चंद्रा, थाना प्रभारी महेश दुबे, ब्लॉक प्रमुख मीनू तिवारी, वन विभाग से रविशंकर, साधना एवं शबनम, एनजीओ संचालक संतोष गुप्ता, गौशाला प्रबंधक विंकल सिंह, ग्राम पंचायत सचिव आकांक्षा त्रिपाठी, ग्राम प्रधान संजय गुप्ता, एडीओ पंचायत रंजीत सिंह, डॉ. अजय द्विवेदी, नीरज यादव सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया।

धर्मपुर गौशाला में राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश.. पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से रविवार शाम 4 बजे विकास खंड संदलपुर के धर्मपुर स्थित गौशाला परिसर में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत स्वयं पौधा रोपकर जनसामान्य को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। राज्य मंत्री ने कहा कि तेजी से बढ़ रही ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण असंतुलन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि प्रत्येक नागरिक अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी नियमित देखभाल भी करे। उन्होंने कहा कि पौधे केवल प्रकृति की धरोहर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए लगातार प्रयासरत है। यदि हर व्यक्ति पौधारोपण को अपना नैतिक दायित्व समझे तो प्रदेश को हराभरा और प्रदूषणमुक्त बनाया जा सकता है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी प्रद्युम्न कुमार, तहसीलदार राकेश चंद्रा, थाना प्रभारी महेश दुबे, ब्लॉक प्रमुख मीनू तिवारी, वन विभाग से रविशंकर, साधना एवं शबनम, एनजीओ संचालक संतोष गुप्ता, गौशाला प्रबंधक विंकल सिंह, ग्राम पंचायत सचिव आकांक्षा त्रिपाठी, ग्राम प्रधान संजय गुप्ता, एडीओ पंचायत रंजीत सिंह, डॉ. अजय द्विवेदी, नीरज यादव सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया।

Sikandra, Kanpur Dehat | Jul 12, 2026

"रेलवे ने घूस का नाम किराया रख दिया?" इस बयान पर छिड़ी बहस! | Viral Statement

"रेलवे ने घूस का नाम किराया रख दिया?" इस बयान पर छिड़ी बहस! | Viral Statement

Sikandra, Kanpur Dehat | Jul 12, 2026

#*जनपदीय पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये विशेष अभियान के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी व सेक्स्टॉर्शन गिरोह के 10 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा दी गयी बाइट।*

#*जनपदीय पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये विशेष अभियान के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी व सेक्स्टॉर्शन गिरोह के 10 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा दी गयी बाइट।*

Sikandra, Kanpur Dehat | Jul 11, 2026

डेरापुर में पुलिस आवास के पीछे जलभराव से बढ़ी परेशानी, जल निकासी की मांग तेज. डेरापुर, कस्बे में पुलिस आवास के पीछे जल निकासी के अभाव में लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। जमा पानी के कारण आसपास गंदगी फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि जल निकासी और नियमित सफाई व्यवस्था की अनदेखी के चलते हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय निवासी सोनू सविता, टेनी, चंद्र प्रताप, राजू समेत अन्य लोगों ने प्रशासन से जल्द जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने, नालियों की सफाई कराने और नियमित जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। इस संबंध में बुधवार करीब तीन बजे नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मनीष राय से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। - Sikandra News