Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

#पलामू: चियांकी में फोरलेन सड़क निर्माण के दौरान मुआवजा नहीं मिलने के विरोध में ग्रामीणों और प्रशासन के बीच झड़प हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें उचित मुआवजा दिए बिना ही उनके घरों को तोड़ा जा रहा है, जिसका वे लगातार विरोध कर रहे थे। प्रशासन को पहले से ही तनाव की आशंका थी। इसी को देखते हुए सदर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा 2 दिनों के लिए क्षेत्र में धारा 163 लागू की गई थी। इसके बावजूद भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी के बीच ग्रामीण उग्र हो गए और स्थिति कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गई। झड़प के दौरान एक जैप जवान के सिर में तथा एक महिला सहायक पुलिसकर्मी के पैर में चोट लगी है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। घटना स्थल पर एसडीएम, एसडीपीओ, सदर थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। प्रशासन के अनुसार फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Panki, Palamu | Jul 9, 2026