
चूरू की एजीटीएफ टीम ने आईपीएस अभिजीत पाटिल की अगुवाई में विदेशी हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस ने चूरू-सरदारशहर रोड पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो टर्की मेड विदेशी पिस्तौल जिगाना और 49 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी रंगदारी के लिये हत्या करने की फिराक में थे।
एसपी निश्चयप्रसाद एम ने बताया कि पुलिस टीम ने सरदारशहर के तारानगर रोड पर संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर कार्रवाई करते हुए रोहित गोदारा व महेंद्र ढेलाणा गैंग के सरदारशहर तहसील निवासी अनिल कुमार और नितेश बागड़ी को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से दो विदेशी पिस्तौल तथा 49 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में दोनों आरोपियों के रोहित गोदारा गैंग से जुड़े होने की बात सामने आई है। दोनों किसी बड़ी वारदात, यहां तक कि हत्या की वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियारों के संबंध में पूछताछ और आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों के पास विदेशी पिस्तौल और इतनी संख्या में कारतूस कहां से आए।
#tharkiawaazajay #police #ChuruPolice @top fans #churu #RajasthanPolice
Churu, Churu | Sep 30, 2026