रीवा में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. पुलिस जवानों ने अनुशासित परेड के साथ शहीदों को सलामी दी. कार्यक्रम में IG गौरव राजपूत, DIG हेमंत सिंह चौहान और SP गुरुकरण सिंह सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे. इस दौरान शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया और उनके बलिदान, साहस तथा देश के प्रति समर्पण को याद किया गया. पुलिस स्मृति दिवस हर साल 21 अक्टूबर को 1959 में लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में शहीद हुए 10 CRPF जवानों की स्मृति में मनाया जाता है. #Rewa #RewaNews #RewaPolice #PoliceCommemorationDay #PoliceMartyrs #PoliceSmritiDiwas #PoliceMemorialDay #MadhyaPradeshNews #VindhyaNews #MartyrsTribute #IndianPolice #PoliceHeroes #21October #CRPF #SaluteToMartyrs