कहते हैं कि अगर इरादे मजबूत हों तो मंजिल तक पहुंचने के लिए महंगी कोचिंग नहीं, बल्कि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास की जरूरत होती है। इस बात को सच साबित कर दिखाया है गोंडा जिले के मसकनवां कस्बे के होनहार शिवा गुप्ता ने। शिवा ने एक ही वर्ष में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के साथ-साथ देश की सबसे कठिन प्रवेश परीक्षाओं में शामिल NEET में 616 अंक हासिल कर शानदार सफलता दर्ज की है। व्यवसायी परिवार से जुड़े शिवा गुप्ता, स्वर्गीय प्रेम कृष्ण कसौधन के पौत्र और प्रशांत कुमार कसौधन के पुत्र हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने बिना किसी कोचिंग संस्थान का सहारा लिए पूरी तैयारी स्वयं की और अपनी मेहनत के दम पर मेडिकल शिक्षा का सपना साकार करने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया।
#NEET2026 #NEETSuccess #Gonda #Maskanwa #Students #ProudMoment
Gonda, Gonda | Jul 17, 2026