#महोबा - पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने थाना चरखारी का आकस्मिक निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था , जनसुनवाई एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया ।
थाना चरखारी का आकस्मिक निरीक्षण कर थाना कार्यालय, मिशन शक्ति केन्द्र, साइबर हेल्प डेस्क, भोजनालय सहित थाना परिसर के विभिन्न अनुभागों का गहन अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों एवं विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन कर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से क्षेत्र में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने हेतु नियमित रूप से बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने तथा साइबर हेल्प डेस्क के माध्यम से पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया।
#mahoba
#mahobapost #upnews #newsfeed
Mahoba, Mahoba | Aug 3, 2026