
🔳सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी 26 सितंबर को
🔳सांदीपनि विद्यालय झिंझरी में दोपहर 12 बजे से होगा आयोजन
🔳कटनी - सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकसित भारत की संकल्पना पर शनिवार, 26 सितंबर को दोपहर 12 बजे से सांदीपनि विद्यालय झिंझरी में जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर आयोजन की तैयारियों के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर अधिकारियों-कर्मचारियों को दायित्व सौंपे गए हैं।
कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था की जिम्मेदारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी कटनी श्रीमती सौम्या असाटी को दी गई है। प्रदर्शनी स्थल की व्यवस्था प्राचार्य श्री अजयशंकर पाण्डेय एवं प्राचार्या श्रीमती अनीता तिवारी संभालेंगी। प्रतिभागियों के पंजीयन एवं प्रमाण-पत्र लेखन का दायित्व बीआरसी श्री मनोज गौतम सहित संबंधित सदस्यों को सौंपा गया है। मंच, बैठक, साउंड एवं अन्य व्यवस्थाएं निर्धारित समितियों द्वारा की जाएंगी।
जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी सदस्यों को सेवा संकल्प अभियान के जिला नोडल अधिकारी श्री राजेश अग्रहरि से समन्वय कर आयोजन सफल बनाने के निर्देश दिए हैं।
*प्रत्येक विकासखंड से प्रतिभागी होंगे शामिल*
प्रतियोगिता में कटनी विकासखंड से 100 तथा अन्य विकासखंडों से 40-40 प्रतिभागी शामिल होंगे। शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित प्राचार्यों को विकासखंड शिक्षा अधिकारियों से समन्वय के निर्देश दिए गए हैं।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी