
जिला पुलिस की सेफ टीम ने राजकीय माध्यमिक पाठशाला कांजनू में जागरुकता प्रोग्राम किया गयामें किया छात्र/छात्राओं को जागरुक।
13 जुलाई
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए जिला पुलिस द्वारा छात्र/छात्राओं को महिला विरुद्व होने वाले अपराधों और उनसे बचने के बारे में जागरुक किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत सोमवार को जिला पुलिस की सेफ सिटी टीम द्वारा राजकीय माध्यमिक पाठशाला कांजनू में छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं एवं छात्राओं को महिला-विरुद्ध अपराधों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी और सतर्क रहने के उपाय समझाए। अभियान के तहत सेफ सिटी टीम की एएसआई नीलम ने छात्राओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार को सेफ सिटी की टीम राजकीय माध्यमिक पाठशाला कांजनू में पहुंची जहां पर छात्राओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया किया। पुलिस टीम ने छात्राओं को गुड टच और बैड टच की पहचान के बारे में विस्तार से बताया गया ताकि वे किसी भी असहज स्थिति को समझ सकें और तुरंत मदद ले सकें। साथ ही,आत्मविश्वास बढ़ाने और संकट की स्थिति में स्वयं की सुरक्षा के लिए सेल्फ डिफेंस तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। पुलिस टीम ने छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों, आपातकालीन सहायता और कानून द्वारा प्रदान की गई सुरक्षा के बारे में भी अवगत कराया। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में जागरूकता बढ़ाना, आत्मरक्षा कौशल विकसित करना और उन्हें सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाना है।
पुलिस की टीम ने जानकारी देते हुए कहा कि महिला विरुद्ध होने वाले अपराधो की सूचना किसी भी थाना के महिला हेल्प डेस्क, महिला थाना, महिला हैल्पलाईन नम्बर 1091 या डायल 112 पर दी जा सकती है। सूचना पर पुलिस तुरन्त कारवाई करेगी। पुलिस टीम ने महिला विरुद्ध होने वाले अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी ताकि महिला विरुद्ध अपराधों पर रोक लग सके। पुलिस टीम ने छात्राओं को सडक सुरक्षा तथा साईबर अपराधों बारे भी जागरूक किया।