
मार्च में शादी, अप्रैल में नौकरी… अगस्त में थम गई जिंदगी; सहायक प्रोफेसर नवीन कुमार की समस्तीपुर बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से मौ’त
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के केलवाड़ा वार्ड-8 निवासी नवीन कुमार की मौ’त से इलाके में मातम पसरा है, नवीन कुमार सीतामढ़ी जिले के परसौनी डिग्री कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे
बताया जा रहा है कि मार्च में उनकी शादी हुई थी और अप्रैल में उन्हें नौकरी मिली थी, इसी बीच अगस्त में उनकी मौत की खबर ने परिवार और परिचितों को झकझोर कर रख दिया, घटना के करीब 24 घंटे बाद बूढ़ी गंडक नदी से उनका शव बरामद किया गया
नौकरी मिलने के बाद वह अपनी पत्नी के साथ सीतामढ़ी में ही रह रहे थे, उनके पिता उमेश महतो ने बताया कि नवीन उनका इकलौता पुत्र था और इसी साल मार्च में उसकी शादी हुई थी
रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर गुरुवार को नवीन कुमार अपनी पत्नी के साथ सीतामढ़ी से कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन से समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे, स्टेशन से उतरने के बाद दोनों पति-पत्नी घर जाने के लिए गंडक नदी पुल की ओर जा रहे थे, पुल पर पहुंचते ही नवीन कुमार ने अचानक गंडक नदी में छलांग लगा दी
पति को नदी में छलांग लगाते देख पत्नी ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी, सूचना मिलते ही मथुरापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और नवीन के परिजनों को सूचित किया, इसके बाद SDRF की टीम को बुलाकर गंडक नदी में खोजबीन शुरू की गई
नदी का बहाव तेज होने के कारण खोज अभियान में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा, पूछताछ के दौरान नवीन की पत्नी ने बताया कि मुझे नहीं पता कि उन्होंने ऐसा क्यों किया, हम लोगों के बीच झगड़े जैसी कोई बात नहीं थी
#Samastipur #Kalyanpur #BudhiGandak