
#राठ में दर्दनाक घटना: धुपकली तालाब में मिले शव की हुई पहचान, लापता किशोर निकला अयान
राठ नगर के धुपकली तालाब में मिले अज्ञात शव की आखिरकार पहचान हो गई है। यह शव लुधियातपुरा मोहल्ला निवासी अयान उर्फ अरमान (14) का निकला, जो पिछले छह दिनों से लापता था।
बताया जा रहा है कि अयान 23 जुलाई की शाम करीब 5 बजे घर से बिना बताए निकल गया था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। 24 जुलाई को उसकी मां जरीना ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
शनिवार सुबह तालाब में अज्ञात शव मिलने पर पुलिस ने उसे सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया था। मंगलवार देर शाम पिता इरशाद खान उर्फ पप्पू ने कपड़ों के आधार पर शव की पहचान अपने बेटे के रूप में की।
पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
👉 इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।
📢 ऐसी ही हर बड़ी खबर के लिए हमारे पेज को Follow करें
👍 Like | 💬 Comment | 🔄 Share
#RathNews #Hamirpur #BreakingNews #UPNews #MissingCase #LocalNews #DukhbhariKhabar #nonfollowers #nonfollowersviewers #followerseveryone #followforfollowback #foryoupage #photo #FacebookPage
Rath, Hamirpur | Jul 28, 2026