
किस्मत का ताला खुला, फाजिल्का में करीयाना स्टोर संचालक को लगी 50 हजार की लाटरी
350 रुपये के टिकट से फत्तूवाला के परविंदर सिंह बने विजेता, महज कुछ घंटों में बदला भाग्य
फाजिल्का,21 अक्तूबर(सोनू वर्मा): महरिया बाजार की प्रसिद्ध रूप चंद लाटरी स्टॉल से खरीदी गई टिकट पर एक व्यक्ति की किस्मत चमक गई है। जलालाबाद के गांव फत्तूवाला निवासी परविंदर सिंह ने 350 रुपये की लाटरी टिकट खरीदी थी, जिस पर उन्हें 50 हजार रुपये का इनाम मिला है। परविंदर सिंह अपने गांव फत्तूवाला में करीयाना स्टोर की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि वह सुबह किसी काम से फाजिल्का शहर आए हुए थे। आसपास के गांवों और अपने परिचितों से रूप चंद लाटरी स्टॉल की काफी तारीफ सुन रखी थी। इससे पहले उनके पड़ोसी गांव धर्मूवाला के एक व्यक्ति को 51 लाख रुपये और गांव के ही डाक्टर गुरदियाल सिंह को 3 लाख रुपये का इनाम इसी स्थान से मिल चुका है। इसी से प्रेरित होकर और अपने गांव के डाक्टर की सलाह पर उन्होंने भी अपनी किस्मत आजमाने की सोची। सुबह करीब 350 रुपये की टिकट खरीदी और अपने काम में लग गए। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे उनके पास फोन आया कि उनकी टिकट संख्या 89105 पर 50 हजार रुपये का इनाम निकला है। यह खबर सुनते ही उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा और वह तुरंत लाटरी सेंटर पहुंचे। परविंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि महज कुछ घंटों में ही उनकी किस्मत इस तरह बदल जाएगी और वह इस जीत से बेहद खुश हैं।
लाटरी सेंटर के प्रतिनिधि ने बताया कि 21 अक्टूबर को खरीदी गई 89105 नंबर की टिकट पर यह 50 हजार रुपये का इनाम निकला है। उन्होंने बताया कि इस स्टॉल से पहले भी कई बड़े इनाम निकल चुके हैं। हाल ही में पास के गांव धर्मूवाला में 51 लाख रुपये और गांव पक्खू शाह के रहने वाले नाई का काम करने वाले अंग्रेज सिंह, मोटोरा वाइंडिंग का काम करने वाले शाम लाल और सुनार की दुकान पर सोना साफ करने का काम करने वाले शेख जी को 5-5 लाख रुपये का इनाम मिला था। इसके साथ ही उन्होंने आने वाले आगामी लाटरी बंपर के बारे में पूरी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि दशहरा खत्म होने के बाद 24 तारीख शनिवार को दशहरा बंपर लाटरी का ड्रा खुलने जा रहा है, जिसका पहला इनाम 3 करोड़ रुपये है। इसमें कुल 6 लाख टिकटें प्रिंट हुई हैं, जिनमें से केवल ढाई लाख टिकटें बिक रही हैं। सरकारी नियमानुसार यदि अनसोल्ड टिकटों में इनाम निकलता है तो ड्रा मशीन दोबारा घुमाकर जनता के लिए विजेता चुना जाएगा, जिससे आम लोगों की जीतने की संभावना काफी अधिक हो जाती है। इसके अलावा 12 करोड़ रुपये के पहले इनाम वाला दिवाली बंपर भी मार्केट में आ चुका है, जिसमें कुल 36 लाख टिकटें प्रिंट की गई हैं। दिवाली बंपर में दूसरे इनाम के तौर पर एक-एक करोड़ रुपये के तीन इनाम और 50-50 लाख रुपये के अन्य इनाम भी शामिल हैं। दिवाली के मौके पर खुलने वाली 2000 रुपये वाली विशेष लाटरी की सिर्फ 30,000 टिकटें जारी की गई हैं, जो साल में केवल चार बार आती है। वहीं पंजाब स्टेट का मंथली बंपर 200 रुपये की टिकट पर डेढ़ करोड़ रुपये का पहला इनाम प्रदान कर रहा है। कुल मिलाकर 16 करोड़ रुपये से अधिक के पुरस्कार लोगों के बीच बांटे जाने हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि केवल घर बैठकर नसीब का इंतजार करने के बजाय अपनी किस्मत आजमाने के लिए लाटरी टिकट जरूर खरीदें।