
#राठ में पूर्व सैनिकों ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि 🙏
राठ क्षेत्र के गुगरवारा व सिकरौधा के मध्य स्थित अगीठ सरकार आश्रम में रविवार को पूर्व सैनिक सेवा परिषद राठ इकाई द्वारा कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
🎖️ कार्यक्रम में मौजूद विधायक मनीषा अनुरागी ने कहा कि कारगिल युद्ध भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान का जीवंत उदाहरण है। दुर्गम पहाड़ियों और कठिन परिस्थितियों में भी हमारे सैनिकों ने बहादुरी का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को पूरा देश नमन करता है।
🗣️ परिषद के जिलाध्यक्ष सूबेदार मेजर जागेश्वर प्रसाद ने कहा कि कारगिल विजय दिवस हमें उन सैनिकों के अतुलनीय बलिदान की याद दिलाता है, जिनकी वजह से देश सुरक्षित है। एक सैनिक के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि होता है।
🙏 कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों व स्थानीय लोगों ने मिलकर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
👍 पोस्ट को लाइक करें
🔁 शेयर करें
💬 कमेंट में लिखें — जय हिंद 🇮🇳
#KargilVijayDiwas #Rath #IndianArmy #ProudMoment #VeerJawan #RathTimes #JaiHind
Rath, Hamirpur | Jul 27, 2026