परिहार की बेटी ने पहले ही प्रयास में BPSC फतह कर रचा इतिहास!
सीतामढ़ी जिले के परिहार प्रखंड अंतर्गत सरदलपट्टी गांव की ज्योति कुमारी ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में प्रथम प्रयास में सफलता हासिल कर District Commandant (जिला समादेष्टा, बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा) पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ज्योति कुमारी सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेश कुमार की पुत्री, पूर्व विधायक स्व. रामचरित्र राय यादव की पौत्री एवं पूर्व विधायक जयनंदन यादव की भतीजी हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी की लहर है।
#mediasursand #nonfollower #bestoftheday #BPSC #worldcup #football #soccer #Rksonijournalist #bnpunews #bbcaaptak