🚨 कोटा ग्रामीण में इटावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई!
🌳 अवैध लकड़ी से भरे दो ट्रक पकड़े, दो आरोपी गिरफ्तार
इटावा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान गेता रोड पर अलग-अलग कार्रवाई करते हुए अवैध लकड़ी से भरे दो ट्रकों को पकड़ा। पुलिस ने मौके से हरियाणा निवासी रमजान और मुस्तकीम को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि इटावा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जंगलों की कटाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कार्रवाई के बाद अवैध लकड़ी के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब लकड़ी के स्रोत और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।
सवाल ये है—इटावा के जंगलों से आखिर किसकी मिलीभगत से लगातार पेड़ काटे जा रहे हैं?
Ladpura, Kota | Oct 7, 2026