कलेक्टर श्री बी.एस. उइके की अध्यक्षता में जिला पर्यटन समिति की बैठक आयोजित ।
बैठक में प्राकृतिक एवं धार्मिक पर्यटन स्थलों के समग्र विकास, पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा मानसून के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।
जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, पार्किंग, संकेतक बोर्ड एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास के साथ पर्यटन को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आकर्षक बनाने पर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
#Gariaband #Tourism #Chhattisgarh #TourismDevelopment #DistrictAdministrationGariaband