साहिल पर 20 जून को जंतर मंतर आंदोलन के दौरान पेलेट गन से हमला हुआ. उसकी आंखों को गंभीर चोट आयी.
राहुल गांधी आज साहिल और उसकी माँ के साथ पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराने पहुंचे.
दरोगा ने FIR दर्ज करने से इंकार कर दिया. राहुल गांधी पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठ गए हैं.
राहुल गांधी 100 सांसदों वाली कांग्रेस पार्टी के सबसे बड़े नेता हैं. प्रधानमंत्री के उम्मीदवार हैं. नेता प्रतिपक्ष हैं,
इतना बड़े नेता को भी एक पुलिस वाला FIR लिखने इनकार कर देता है. कल्पना कीजिए आम आदमी के साथ ये पुलिस वाले कैसा बर्ताव करते होंगे ?
छात्रों के आंदोलन पर पेलेट गन चलाना अपराध ही है. पेलेट गन से सबसे ज्यादा खतरा आंखों को होता है. इससे आंखों की रोशनी भी जा सकती है. राहुल गांधी का सवाल वाजिब है, पेलेट गन चलाने का जिसने भी आदेश दिया है उस पर FIR होनी चाहिए.