उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में कांवड़ियों के लिए निःशुल्क भंडारे हेतु अन्नकूट रथ को रवाना किया। हर-हर नर्मदे और बोल बम के जयकारों के साथ भोजन सामग्री वाहन अमरकंटक के लिए रवाना हुआ।
सावन कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को निःशुल्क भोजन और ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मृत्युंजय आश्रम में विशेष व्यवस्था की गई है।