Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर केसर सिंह राठौड़ का किया स्वागत, समाज ने संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प चूरूः रावणा राजपूत विकास संस्थान के जिला अध्यक्ष केसर सिंह राठौड़ (राजीयासर) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (ओबीसी) की जिला शाखा में उपाध्यक्ष बनने पर रविवार को रतनगढ़ रोड़ स्थित समाज के भवन में समाज के लोगो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जिला उपाध्यक्ष भंवर सिंह झारिया ने बताया कि राठौड़ की नियुक्ति पर आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केसर सिंह राठौड़ ने कहा कि रावणा राजपूत समाज वर्षों से उपेक्षा और संघर्ष का सामना करता आ रहा है, लेकिन अब समाज की युवा पीढ़ी शिक्षा और संगठन के बल पर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। उन्होंने समाज की शिक्षित महिलाओं से भी सामाजिक विकास और नेतृत्व में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। समारोह के दौरान संदीप सिंह गोगटिया व प्रेम सिंह भाटी (तारानगर) को जिला कार्यकारिणी में शामिल किया गया। वहीं रामसिंह राठौड़ (बुचावास) को तारानगर तहसील अध्यक्ष, पवन सिंह (तोगावास) को तहसील उपाध्यक्ष, मान सिंह भाटी को चूरू शहर अध्यक्ष व मांगूसिंह भाटी को शहर उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिला कोषाध्यक्ष व कार्यक्रम संचालक राधेश्याम सिंह चौहान ने बताया कि इस दौरान भवन परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। समारोह में गणेश सिंह चौहान, महेंद्र सिंह चौहान, विजय सिंह निर्वाण, राजू सिंह, सूरजभान सिंह पोटी, नरपत सिंह जसरासर, प्रकाश सिंह खींची, दलीप सिंह बादड़िया, विक्रम सिंह, रिपुजीत सिंह, रामदेव सिंह, राजेंद्र सिंह कालोड़ी, मुकुंद सिंह नैणासर सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित थे। #nonfollowers #follower

Churu, Churu | Jul 12, 2026