
3.66 ग्राम चिट्टा के साथ मंडी के दो युवक गिरफ्तार, बिलासपुर सदर पुलिस की कार्रवाई
बिलासपुर पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना सदर की टीम ने पट्टा फोरलेन क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को 3.66 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को पुलिस थाना सदर की टीम गश्त, अपराध नियंत्रण और मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान कीरतपुर की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर दोनों सवारों के कब्जे से 3.66 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक कुमार (20) पुत्र विजय कुमार निवासी गांव दरबाथू, डाकघर लुहारा, तहसील बल्ह, जिला मंडी तथा गोपाल सिंह चौहान (31) पुत्र अनंत राम निवासी गांव पटयाणी, डाकघर बरीखमणी, तहसील बल्ह, जिला मंडी के रूप में हुई है।
इस संबंध में पुलिस थाना सदर में एफआईआर संख्या 182/2026, दिनांक 28 जुलाई 2026, के तहत एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 एवं 29 में मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की आगामी जांच की जा रही है।
यूनिक टुडे न्यूज़
#UTHimachal #BilaspurPolice #Bilaspur #Chitta #Heroin #NDPS #Mandi #HimachalNews #DrugFreeHimachal