आ/र्म्स एक्ट के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार
सीतामढ़ी: बाजपट्टी थाना की पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। बाजपट्टी थाना कांड संख्या 46/24 (आ/र्म्स एक्ट से संबंधित मामला) में लंबे समय से नामजद प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संडवारा गांव निवासी फूलबाबू रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को अभियुक्त के इलाके में मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संडवारा गांव से अभियुक्त फूलबाबू को धर दबोचा। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस प्रशासन ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आ/र्म्स एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज था। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
#SitamarhiNews #Bajpatti #BiharPolice #CrimeUpdate #BreakingNews #Live4Bihar