
तिरंगे के रंग में रंगेगा नूंह, 9 से 17 अगस्त तक चलेंगे ‘हर घर तिरंगा’ और ‘वंदे मातरम्’ अभियान।
आजादी के अमृतकाल के अंतर्गत जिला नूंह में 9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ एवं ‘वंदे मातरम्’ अभियान उत्साहपूर्वक आयोजित किए जाएंगे। जिले के युवाओं, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संगठनों तथा सभी नागरिकों से इन अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है।
प्रत्येक नागरिक अपने घर, प्रतिष्ठान एवं कार्यालय पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करे तथा स्वतंत्रता दिवस को जनभागीदारी के साथ उत्सव के रूप में मनाए। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त तक MyGov.in पर आयोजित राष्ट्रीय ध्वज ऑनलाइन क्विज में भाग लेकर सफल प्रतिभागी ई-प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
अभियान के दौरान जिले में तिरंगा यात्राएं, बाइक एवं साइकिल रैलियां, तिरंगा कॉन्सर्ट, देशभक्ति गीत-संगीत कार्यक्रम, तिरंगा रंगोली प्रतियोगिताएं, प्रदर्शनी, ‘सेल्फी विद तिरंगा’ अभियान तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक अपनी माता के सम्मान में एक पौधा अवश्य लगाए। इससे देशभक्ति के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी समाज तक पहुंचेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित करने में योगदान मिलेगा।
सभी विभागों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों तथा आमजन से अपील की कि वे इन अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाकर स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और अधिक भव्य एवं यादगार बनाएं तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए तिरंगे के सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं।
Hisar, Hissar | Aug 4, 2026