☑️जिला शिक्षा अधिकारी ने अमरपुर एवं भरेवा विद्यालयों
का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर
☑️ जिले के शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरपुर एवं शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भरेवा का जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के नामांकन की स्थिति, पाठ्यपुस्तकों के वितरण, साइकिल वितरण, छात्रवृत्ति योजना के क्रियान्वयन, शिक्षकों की दैनिक डायरी के संधारण तथा संचालित शैक्षणिक गतिविधियों का विस्तार से अवलोकन किया गया। उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर शिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया तथा विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी अध्ययन संबंधी जानकारी भी प्राप्त की।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
#umaria
#उमरिया