शाबाश नन्ही परी
हौसले के दम पर भीखमपुरवा प्राथमिक स्कूल में कक्षा दो में पढ़ने वाली सात वर्षीय नन्ही उड़नपरी ने वह कर दिखाया जिसकी कल्पना भी सामान्य स्तर के बच्चे नहीं कर सकते।
अपने परिश्रम और दृढ़ संकल्प के दम पर अनामिका मिश्रा ने शुक्रवार को नई उपलब्धि हासिल किया है । अनामिका ने सुबह छह बजे विद्यालय से दाहिने हाथ में तिरंगा लेकर दौड़ शुरू की और बिना रुके करीब 30 किलोमीटर की दूरी 3 घंटे 40 मिनट में पूरी कर गांधी पार्क पहुंची। यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर नमन करने के बाद उसने अपनी मैराथन दौड़ का समापन किया।
अनामिका के गांधी पार्क पहुंचने पर डीआईजी अशोक कुमार शुक्ला, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी समय प्रकाश पाठक समेत स्थानीय लोगों ने उसका स्वागत किया। अधिकारियों ने माला पहनाकर बच्ची का उत्साहवर्धन किया।
#AnamikaMishra #runningchallenge #record
#GandhiJayanti