गोरखपुर के कौड़ीराम विकास खंड की ग्राम पंचायत हरपुर हरिपरापार के रहने वाले विराग दूबे का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक पद पर हुआ है। ग्रामीण माहौल और सीमित संसाधनों के बीच पढ़ाई करते हुए उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और मजबूत इरादों के दम पर यह सफलता हासिल की। विराग ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और स्वर्गीय बाबा रमाशंकर धर दूबे (रामायणी जी) के आशीर्वाद को दिया है। उनके चयन की खबर से गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
[Gorakhpur, Khabar, News]
#Gorakhpur #GorakhpurKhabar #GorakhpurNews