
शहरी सेवा शिविर 2026
15 जुलाई को विभिन्न वार्डों में लगेंगे शहरी सेवा शिविर
धौलपुर, 14 जुलाई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार शहरी नागरिकों की जनसमस्याओं के समाधान, शहरी क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर व सुव्यवस्थित बनाए जाने को लेकर शहरी सेवा शिविर 15 जुलाई 2026 तक आयोजित किए जा रहे हैं। शहरी शिविरों में आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान प्रदान कर उन्हें राहत दी जा रही है।
जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने बताया कि 15 जुलाई को नगर परिषद धौलपुर के वार्ड नंबर 51 से 60 तक का नगर परिषद कार्यालय में, नगर पालिका बाड़ी के वार्ड नंबर 1 से 45 का मवेशी खाना परिसर तहसील कार्यालय के बगल बाड़ी में, नगर पालिका सरमथुरा के वार्ड नंबर 24, 25 का नगरपालिका कार्यालय परिसर सरमथुरा में, नगर पालिका मनियां के वार्ड नंबर 20 का नगरपालिका कार्यालय मनियां में, नगर पालिका सैपऊ के वार्ड नंबर 11 से 20 का अम्बेडकर भवन सैपऊ में, नगर पालिका राजाखेड़ा के वार्ड नंबर 26 से 35 फेलोअप कैम्प नगरपालिका कार्यालय परिसर राजाखेड़ा में तथा नगर पालिका बसेड़ी के वार्ड नंबर 1 से 25 तक प्रति दिवस नगरपालिका कार्यालय बसेड़ी में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।