सरयू नदी से 8 वर्षीय मासूम का शव बरामद
20 जुलाई 2026 को सावन के पहले सोमवार को कपकोट क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है। पांच दिन पहले सरयू नदी में बहा 8 वर्षीय बालक का शव असौ क्षेत्र में नदी से बरामद हुआ। पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त अभियान चलाकर शव को नदी से बाहर निकाला। बालक पांच दिन पहले सरयू नदी में बह गया था, जिसके बाद से पुलिस, एसडीआरएफ और प्रशासन द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा था। असौ क्षेत्र में शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।