गंगा सफाई अभियान के दौरान गंगा के पवित्र तट से बड़ी मात्रा में बीयर और शराब की खाली बोतलें मिलने पर गंगा सेवकों ने चिंता व्यक्त की है। गंगा सेवक शिवम अग्रहरि और रामप्रकाश जायसवाल ने कहा कि मां गंगा के आंचल से इस तरह का कचरा निकलना बेहद चिंताजनक है और यह लोगों की लापरवाही को दर्शाता है।
गंगा सफाई अभियान के दौरान रामप्रकाश जायसवाल ने कुछ ही मिनटों के श्रमदान में भारी मात्रा में कचरा और शराब व बीयर की बोतलें एकत्र कीं। उन्होंने कहा कि गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। केवल सफाई अभियान चलाने से काम नहीं चलेगा, अपितु लोगों को गंगा में कचरा फेंकने की प्रवृत्ति भी छोड़नी होगी।
Follow for more updates @NamostuteKashi
#Varanasi #Ganga #NamostuteKashi #Garbage #Kashi
Sadar, Varanasi | Jun 24, 2026