ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो घायल
जालौन। पहाड़पुरा रोड स्थित नलकूप के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार किशोरी लाल और बाबूराम घायल हो गए। दोनों को सीएचसी के बाद उरई और फिर झांसी रेफर किया गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।