धनघटा में चुनावी सरगर्मी तेज, सपा नेता राम आशीष ने लखनऊ में अखिलेश यादव के जन्मदिन पर की मुलाकात
धनघटा विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में चुनावी हलचल तेज होती दिखाई दे रही है। समाजवादी पार्टी के नेता राम आशीष ने लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
मुलाकात के दौरान संगठन की मजबूती, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों तथा आगामी चुनाव को लेकर भी चर्चा होने की जानकारी सामने आई है। इस मुलाकात के बाद धनघटा विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। स्थानीय स्तर पर इसे आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राम आशीष की राष्ट्रीय नेतृत्व से मुलाकात के बाद क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं। वहीं, कार्यकर्ताओं में भी इस मुलाकात को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।
#samajwadipartyofficial
#AkhileshYadav
#UttarPradesh
Akhilesh Yadav
Samajwadi Party
Puravanchl Tak News