SOG का बड़ा एक्शन: 19.80 लाख की मॉर्फिन-हेरोइन के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, #सांचौर कनेक्शन का खुलासा
पालनपुर में बनासकांठा SOG ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 198 ग्राम मॉर्फिन-हेरोइन, जिसकी कीमत करीब 19.80 लाख रुपए है, के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अर्टिगा कार, मोबाइल फोन और नकदी समेत कुल 25.35 लाख रुपए का माल जब्त किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिलीप शर्मा, विक्की दंताणी, प्रवीण ठाकोर और दीपक परमार के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने नशीला पदार्थ राजस्थान के सांचौर से सुनील बिश्नोई नामक व्यक्ति से लाना और अहमदाबाद में रिटेल में बेचने की योजना बताई, जिसके बाद मामले में सांचौर कनेक्शन सामने आया है।