
#नशाबाजों_और_अपराधियों_पर_सख्ती_के_लिए_पहचाने_जाते_हैं #उमाशंकर शर्मा, मंगलवार को संभालेंगे बिसाऊ थाने का कार्यभार
बिसाऊ। पुलिस अधीक्षक के नवीन आदेश के तहत बिसाऊ थाने के नए थानाधिकारी ( CI ) के रूप में उमाशंकर शर्मा की नियुक्ति की गई है। वे मंगलवार को बिसाऊ थाने का कार्यभार ग्रहण करेंगे। इससे पहले बिसाऊ थाने के लिए कमलेश चौधरी के आदेश जारी हुए थे।
उमाशंकर शर्मा इससे पूर्व रामगढ़ शेखावाटी थाने में लगभग पांच वर्षों तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कोरोना काल के दौरान भी उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पुलिस महकमे में उनकी पहचान अनुशासनप्रिय एवं सख्त अधिकारी के रूप में मानी जाती है।
बताया जाता है कि वे नशे के अवैध कारोबार, नशाखोरी तथा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए जाने जाते हैं। साथ ही आपराधिक मामलों की जांच-पड़ताल करने की उनकी कार्यशैली भी प्रभावी मानी जाती है। उनके बिसाऊ थाने का कार्यभार संभालने के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों की अपेक्षाएं बढ़ गई हैं।
#shekhawatiexpress #bissau #jhunjhunupoolic #UpdateNews #NewsUpdate #malsisar #sikar #rajasthan