झारखंड राज्य मिलेट मिशन योजना के तहत प्रखंड स्तरीय किसान शिविर का आयोजन।
पांकी (पलामू): झारखंड सरकार के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, पलामू द्वारा झारखंड राज्य मिलेट मिशन योजना के अंतर्गत किसानों के पंजीकरण के लिए प्रखंड स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर प्रखंड पांकी प्रखण्ड मुख्यालय में आयोजित किया गया, जहां किसानों को योजना की जानकारी देने के साथ-साथ पंजीकरण की प्रक्रिया भी पूरी कराई गई। कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में योजना से जुड़कर मिलेट उत्पादन बढ़ाने की अपील की।
सरकार का उद्देश्य मिलेट फसलों को बढ़ावा देकर किसानों की आय में वृद्धि करना तथा पोषण सुरक्षा को मजबूत बनाना है।
कृषि विभाग के अधिकारियों ने कहा कि शिविर का उद्देश्य किसानों को मिलेट योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ 3000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। अधिकतम 5 एकड़ तक खेती करने वाले किसानों को 15,000 रु तक की सहायता राशि देने का प्रावधान है।
कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में योजना से जुड़कर मिलेट उत्पादन बढ़ाने की अपील की।
Panki, Palamu | Jul 8, 2026