शिव पार्क में 9 पेड़ कटे, जिम्मेदार कौन?
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भले ही लगातार पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण का संदेश दे रहे हों, लेकिन उनके ही संसदीय क्षेत्र में पेड़ों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
मंगलवार को दादाबाड़ी स्थित शिव पार्क में करीब 9 पेड़ काट दिए गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत नगर निगम आयुक्त से की, लेकिन उनका कहना था कि न तो निगम ने पेड़ कटवाए हैं और न ही किसी तरह की छंटाई करवाई है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर नगर निगम ने पेड़ नहीं कटवाए, तो आखिर किसने काटे? और यदि यह अवैध रूप से हुआ है, तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई कब होगी?
पर्यावरण संरक्षण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि वर्षों पुराने पेड़ों को बचाना भी उतना ही जरूरी है। स्थानीय लोग दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
Ladpura, Kota | Jul 12, 2026