अग्रवाल समाज अध्यक्ष संजय पोद्दार ने घोषित की कार्यकारिणी
बिसाऊ। अग्रवाल समाज बिसाऊ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय पोद्दार ने शुक्रवार को अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यकारिणी में प्रमोद बंसल को उपाध्यक्ष, कुंज बिहारी बिरमीवाला को मंत्री, सुभाष क्याल को कोषाध्यक्ष तथा राकेश सिगतिया को उप मंत्री बनाया गया है।
कार्यकारिणी में संरक्षक के रूप में रामजीलाल कल्याणी, रामप्रकाश बिरमीवाला, हरिराम जटिया, जगदीश कसेरा, कमल पोद्दार को शामिल किया गया है।
सदस्य के रूप में प्रमोद कसेरा, मनीष गढ़वाला, कमल क्याल, बुद्धिप्रकाश पोद्दार, पवन क्याल, मनीष बिरमीवाला, कमल बगड़िया, दिनेश बजाज, श्यामसुंदर सिंघानिया, मनीष जटिया, नितिन बुचासिया, कमल ढंडारिया को शामिल किया गया है।
#tharkiawaazajay #bissau #agarwalsamaj #agrawal #AgrasenJayanti
Churu, Churu | Oct 2, 2026